43वीं जूनियर
राष्ट्रीय खो-खो चैम्पियनशिप
महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन
दोनों टीमों ने नॉकआउट चरण में बनाई जगह
अलीगढ़, 27 नवंबर: महाराष्ट्र की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने 43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर नॉकआउट
चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टरफाइनल में महाराष्ट्र की लड़कियों का
सामना छत्तीसगढ़ से होगा, जबकि लड़के कोल्हापुर के खिलाफ
खेलेंगे।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर
स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में महाराष्ट्र की लड़कों की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पुडुचेरी को
पारी और 15 अंकों से हराया। स्कोर 39-24 रहा। महाराष्ट्रके भरतसिंह वसावे (डिफेंस में 2.10 मिनट,
4 अंक), आशीष गौतम (डिफेंस में 2.40 मिनट और 1.40
मिनट, 4 अंक), जितेंद्र वसावे और सोट्या वल्वी
ने अटैक में शानदार खेल दिखाते हुए 8-8 खिलाड़ियों को आउट
किया। वही पुडुचेरी टीम के स्टीफन ने 6 खिलाड़ियों को आउट कर
टीम को सहारा देने की कोशिश की।
महाराष्ट्र की लड़कियों की टीम ने मेज़बान उत्तर
प्रदेश को अपने आखिरी लीग मैच में पारी और 23 अंकों से हराया। स्कोर 28-5 रहा। महाराष्ट्र
की स्नेहा लामकाने (डिफेंस में 3.40 मिनट नॉट आउट), प्रतीक्षा
बिराजदार (डिफेंस में 3.10 मिनट, 6 अंक)
तो उत्तर प्रदेश टीम के मंसी (डिफेंस में 1.30 मिनट,
2 अंक) ने हर संभव प्रयास किया लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सकीं।
क्वार्टरफाइनल मुकाबले:
लड़कियां: महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
लड़के: महाराष्ट्र बनाम कोल्हापुर
कोल्हापुर और विदर्भ की
टीमें भी नॉकआउट में पहुंचीं
कोल्हापुर और विदर्भ की टीमों ने भी नॉकआउट चरण
में जगह बनाई।
- लड़कियां: कोल्हापुर बनाम
विदर्भ
- लड़के: कोल्हापुर बनाम
महाराष्ट्र, विदर्भ बनाम ओडिशा
Post a Comment
0 Comments